Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

थाना फूलपुर पुलिस ने युवक निलेश सिंह की हत्या के आरोपी वांछित अभियुक्त सत्यम चौहान को किया गिरफ्तार 

थाना फूलपुर पुलिस ने युवक निलेश सिंह की हत्या के आरोपी वांछित अभियुक्त सत्यम चौहान को किया गिरफ्तार

थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत करखियांव निवासी निलेश सिंह पुत्र राधेश्याम सिंह नामक युवक की शव गाँव के पास स्थित पोखरी में से बरामद हुआ था । मृतक के पिता राधेश्याम सिंह के तहरीर पर थाना फूलपुर पुलिस द्वारा मु0अ0स0 181/23 धारा 302,201 भादवि बनाम प्रीतम चौहान पुत्र शमसेर चौहान, सुजीत पटेल पुत्र तिलकधारी पटेल निवासीगण करखियांव थाना फूलपुर जनपद वाराणसी व कुछ अन्य व्यक्ति नाम पता अज्ञात पंजीकृत किया गया था ।

पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन द्वारा तत्काल घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले का सफल अनावरण करने हेतु सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के नेतृत्व में थाना फूलपुर को टीम गठित कर निर्देशित किया गया था । गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी ।

इसी क्रम में आज दिनांक 06.06.2023 को थाना फूलपुर पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सत्यम चौहान पुत्र लालबहादुर चौहान, निवासी करखियांव, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी को गिरफ्तार कर मा0न्या0 के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।

*नोट-*घटना से सम्बन्धित अभियुक्त सुजीत पटेल को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

1. सत्यम चौहान पुत्र लालबहादुर चौहान निवासी करखियांव थाना फूलपुर जनपद वाराणसी उम्र-26 वर्ष ।

वाँछित अभियुक्त–

2. राजन यादव पुत्र मुन्ना यादव निवासी करखियांव थाना फूलपुर जनपद वाराणसी ।

पंजीकृत अभियोग-

मु0अ0सं0-181/2023 धारा 302/201 भा0द0वि0 थाना फूलपुर कमि0 वाराणसी ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः

1. प्र0नि0 प्रवीण कुमार, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी ।

2. उ0नि0 राजेश सिंह, थाना फूलपुर, कमिश्ररेट, वाराणसी ।

3. का0 राजेश कुमार, थाना फूलपुर, कमिश्ररेट वाराणसी।

4. का0 अम्बिका प्रसाद, थाना फूलपुर, कमिश्ररेट वाराणसी।

Up 18 NEWS से शुभम् वर्मा की रिपोर्ट 

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir