Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

दीपक सिंह गोंड भारतवर्षीय गोंड महासभा राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष बने

दीपक सिंह गोंड भारतवर्षीय गोंड महासभा राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष बने
सोनभद्र: अनुसूचित जन जाति मोर्चा भाजपा के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य, हिमांचल प्रदेश प्रभारी और सोनभद्र में वभनी मण्डल प्रभारी दीपक सिंह गोंड को अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसकी जानकारी महासचिव सच्चिदानन्द गोंड ने मनोनयन पत्र में देते हुए कहा है कि दीपक जी गोंड समाज की विभिन्न समस्याओं का समाधान करने में सत्य निष्ठा भाव से करेंगे। महासभा के हित और उद्देश्य में कार्य करेंगे।
मनोनयन के उपरांत राष्ट्रीय का.अध्यक्ष ने कहा कि हमारी सदैव से प्राथमिकता रही है कि भारतीय संस्कृति और मूल्यों को संजोने में सदैव ही गोंड समाज संवेदनशील रहा है।गोंड समाज सदैव ही राष्ट्र की मजबूती में योगदान देता रहा है। अब समय आ गया है कि गोंड समाज के उत्थान के लिए भी अत्यंत जरूरी व सार्थक प्रयास किये जाएं। हमारी कोशिश होगी कि राष्ट्र के उत्थान में सदैव बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले गोंड समाज में विशेष कर युवाओं की भागीदारी और विविध आयामो पर प्रतिनिधित्त्व बढ़े।

Up18news se chandramohan Shukla ki report

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir