Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

दो किलो गाजा के साथ एक गिरफ्तार

दो किलो गाजा के साथ एक गिरफ्तार
सोनभद्र,
चोपन सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में संलिप्त अपराधियों हेतु गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान में बुधवार को डाला चौकी प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर ने एक युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। डाला चौकी प्रभारी मनोज ठाकुर ने बताया कि मुखबीर द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अल्ट्राटेक गेट नंबर तीन पर गांजा बेचने की फिराक में खड़ा है सूचना को सत्य मानकर चौकी प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर ने मय फोर्स मौके पर पहुच कर एक अभियुक्त को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के पश्चात युवक की तलाशी क्षेत्राधिकारी नगर राजकुमार त्रिपाठी के समक्ष ली गई जिसमे युवक के पास एक झोले मे दो किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग पन्द्रह हजार बताई गई । पूछताछ के दौरान पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम 26 वर्षीय सूरज कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी डाला चढ़ाई थाना चोपन बताया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर, हे0का0 कांस्टेबल महेंद्र यादव हे0का0 कांस्टेबल अशोक बिंद मौजूद रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir