Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

दो पशु तस्कर गिरफ्तार, वध के लिए ले जाई जा रही थीं पांच गायें व एक बछड़ा

 

चौबेपुर (वाराणसी)। स्थानीय पुलिस ने गुरुवार देर रात बड़ी सफलता हासिल करते हुए जाल्हूपुर और रजवाड़ी हवाई पट्टी के पास से वध के लिए बिहार ले जाई जा रही पांच गायें और एक बछड़ा बरामद किया। इस मामले में दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जबकि दो पिकअप वाहन सीज कर दिए गए।

एसीपी सारनाथ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर चौबेपुर पुलिस कच्चा बाबा मंदिर के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन घुमाकर रमना रोड की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने तुरंत पीछा कर घेराबंदी कर वाहन को रोका और चालक को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रोहित यादव (25), पुत्र जियाराम यादव, निवासी ख्वाजापुर, जौनपुर बताया। उसने स्वीकार किया कि वह जौनपुर से चंदौली होते हुए इन मवेशियों को वध के लिए बिहार ले जा रहा था।

पिकअप की तलाशी लेने पर पीछे पटरे के नीचे दो गाय और एक बछड़ा रस्सियों से बुरी तरह बंधे मिले, जिनकी हालत गंभीर थी—मुंह से झाग निकल रहा था और आंखें फूली हुई थीं। पुलिस ने तत्काल पशु चिकित्सक को बुलाकर प्राथमिक उपचार दिलाया।

मामले में पशु क्रूरता अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir