Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

धार्मिक क्षेत्रों पर नहीं बिकेगा मांस और शराब, CM योगी जल्द लेंगे निर्णय!

तो धार्मिक क्षेत्रों पर नहीं बिकेगा मांस और शराब, CM योगी जल्द लेंगे निर्णय!

मथुरा. श्री कृष्‍ण जन्मोत्सव पर मथुरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इशारों ही इशारों में एक बड़ी बात कह दी. इस दौरान सीएम योगी ने धार्मिक क्षेत्रों में बिक रहे मांस और शराब को लेकर अपनी मंशा जाहिर की. सीएम ने कहा कि सभी की तमन्ना है कि धार्मिक क्षेत्रों में किसी भी तरह के मांस या मदिरा का सेवन और बिक्री नहीं होनी चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं खुद प्रशासन से कहूंगा कि इसके लिए योजना बना कर प्रस्ताव पेश करें. इस पर काम किया जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा कि किसी को परेशान नहीं होने दिया जाएगा और सभी का व्यवस्थित तौर पर पुर्नवास होगा.

सीएम योगी ने कहा कि 2017 में पहले यहां नगर निगम का गठन करवाया गया. फिर नगर निगम के गठन के साथ यहां के सात पवित्र स्थलों को तीर्थ स्थल घोषित करवाया और तीर्थस्थल घोषित होने के बाद अब यहां पर सब की इच्छा है कि इन सभी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का मद्यपान या मांस का सेवन न हो और ये होना चाहिए. मैं प्रशासन से कहूंगा कि इसकी योजना बना करके भेजें.

राम के नाम पर कसा तंज

इस दौरान सीएम ने विपक्षियों और राजनेताओं पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि पहले जो लोग मंदिर जाने में भी कतराते थे, उनमें आज श्रीराम और श्रीकृष्‍ण को अपना बताने की होड़ लगी है. पहले त्योहारों पर लोग कहीं भी आने जाने से डरते थे कि उन पर सांप्रदायिक होने का लेबल लग जाएगा. लेकिन अब बधाई देने वालों की होड़ लगी है.

UP 18 NEWS से आशीष मोदनवाल की रिपोर्ट

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir