Friday, August 21, 2026

नगर पंचायत चकिया वार्ड नंबर 1 में ह्यूम पाइप युक्त सीसी रोड निर्माण कार्य का अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने किया निरीक्षण

नगर पंचायत चकिया वार्ड नंबर 1 में ह्यूम पाइप युक्त सीसी रोड निर्माण कार्य का अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने किया निरीक्षण

 

चकिया। नगर पंचायत चकिया के वार्ड नंबर 1 इंटर कॉलेज ग्राउंड के बगल में मुड़ीकटवा हनुमान जी वाली गली में निर्माणाधीन ह्यूम पाइप युक्त सीसी रोड का मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया तथा संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध ढंग से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

 

नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि, “आस्था का सम्मान और विकास का अभियान हमारी प्राथमिकता है। नगर के प्रत्येक वार्ड में सड़क, जल निकासी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक नागरिक को बेहतर सुविधाओं का लाभ मिले।”

 

वार्ड सभासद बादल सोनकर ने कहा कि, “मुड़ीकटवा हनुमान जी वाली गली में लंबे समय से बेहतर सड़क और जल निकासी की आवश्यकता थी। नगर पंचायत द्वारा कराया जा रहा यह निर्माण कार्य क्षेत्र के लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित होगा। वार्ड के विकास के लिए आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किए जाएंगे।”

 

भाजपा नेता शुभम मोदनवाल ने कहा कि, “डबल इंजन की सरकार और नगर पंचायत के नेतृत्व में विकास कार्य निरंतर गति से आगे बढ़ रहे हैं। आज नगर के हर वार्ड में सड़क, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

 

चेयरमैन प्रतिनिधि राजू माली ने कहा जनता से किए गए विकास के संकल्प को धरातल पर उतारा जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है और चकिया नगर भी उसी सोच के साथ आगे बढ़ रहा है।”

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir