प्रेस विज्ञप्ति
नमो घाट पर गोवर्धन पूजा समिति के साथ सीआरपीएफ 95 बटालियन एवं यूनीक एकेडमी स्कूल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हेतु भव्य योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन
नमो घाट पर आज दिनांक 20 जून शनिवार 2026
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 95वीं बटालियन द्वारा ऐतिहासिक काशी के विश्व प्रसिद्ध नमो घाट पर आगामी 21जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य योग अभ्यास किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जवानों , टीचरों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना और आम जनमानस को योग के प्रति जागरूक करना था।
यह पूरा कार्यक्रम गोवर्धन पूजा समिति अध्यक्ष श्री विनोद यादव गप्पू व 95 बटालियन के कमांडेंट श्री राजेश्वर बालापुरकर के निर्देशन में 95 बटालियन के सहायक कमांडेंट श्री कृष्णकांत यादव के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर योगाचार्य श्री अभय स्वाभिमानी जिन्होंने अत्यंत सरल और प्रभावी ढंग से सभी को योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया और उनके महत्व को समझाया।
विभिन्न आसनों का हुआ अभ्यास:
सुबह तड़के शुरू हुए इस सत्र में योग प्रशिक्षक द्वारा भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के ‘कॉमन योग प्रोटोकॉल’ के तहत अभ्यास कराया गया। नमो घाट पर उपस्थित सभी को कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम के साथ-साथ ताड़ासन, वृक्षासन, वज्रासन और शवासन जैसे विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया गया
इस अवसर पर संबोधित करते हुए सहायक कमांडेंट श्री कृष्णकांत यादव ने कहा, “सीआरपीएफ के जवानों को अत्यंत कठिन और तनावपूर्ण परिस्थितियों में देश की सेवा करनी पड़ती है। वैसे ही सभी टीचरों को भी तनावपूर्ण परिस्थितियों में बच्चों को पढ़ाना पढ़ता है योग न केवल उनके शारीरिक स्वास्थ्य को चुस्त-दुरुस्त रखता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है।
इस योग अभ्यास कार्यक्रम को सफल बनाने में बटालियन के वरिष्ठ अधिकारियों और अधीनस्थ अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई आज के योग अभ्यास में पारस यादव पप्पू लालचंद रमेश गुप्ता रामसमुझगुप्ता संतलाल पप्पू मौर्य मुन्ना चौरसिया कमलेश शर्मा मनिष सिंह नंदनी यादव निशा सुमन लता कंचन श्रेया दीपमाला पल्लवी सुनीता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के पूर्व गोवर्धन पूजा समिति के पदाधिकारी द्वारा सीआरपीएफ के जवानों को केसरिया अंगवस्त्रम पहनाकर सम्मानित किया गया और सीआरपीएफ 95 बीएन द्वारा भी गोवर्धन पूजा समिति के अध्यक्ष विनोद यादव व संचालन करता पारस यादव पप्पू एवं योगाचार्य अभय स्वाभिमानी को मोमेंटो अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया एवं आज के योगाभ्यास में शामिल हुए काफी लोगों को सीआरपीएफ द्वारा टी शर्ट प्रदान किया गया इस कार्यक्रम 95 बटालियन की तरफ़ से तरह से प्रवीण सिंह, दीपक कुमार, राजीव यादव, अमित कुमार, प्रेम सिंह आज जवानों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया ॥॥॥॥
आपका
पारस यादव पप्पू गोवर्धन पूजा समिति 8318616846
आभार






