नर्सिंगकर्मी की बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के पाल मेडिकल के पास, अखरी बाईपास से रविवार 6 सितंबर 2026 की रात करीब 11:15 बजे एक नर्सिंगकर्मी की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित यहां किराए के कमरे में रहकर नर्सिंग का काम करता है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित की बाइक संख्या UP 66Q 5164 पाल मेडिकल के पास खड़ी थी। CCTV फुटेज में पूरी वारदात कैद हुई है। फुटेज के अनुसार, मौके पर तीन बाइक खड़ी थीं। संदिग्ध व्यक्ति ने पहले दो अन्य बाइकों को लेकर प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उसने पीड़ित की बाइक को निशाना बनाया और बाइक लेकर मौके से फरार हो गया।
CCTV फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति का चेहरा भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत अखरी चौकी पर दी है, जो रोहनिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है। पीड़ित ने पुलिस को CCTV फुटेज के संबंध में भी जानकारी दी है।
पीड़ित ने पुलिस से CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर बाइक की जल्द बरामदगी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

