Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

निः शुल्क पाठ्य पुस्तकों का मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट द्वारा किया गया

निः शुल्क पाठ्य पुस्तकों का मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट द्वारा किया गया

करमा, सोनभद्र(विनोद मिश्र)

भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना “सर्व शिक्षा अभियान” के क्रम में बुधवार को सुकृत स्थित मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट के केंद्रीय कार्यालय पर ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा व पदाधिकारियों द्वारा 50 गरीब बच्चों में नि:शुल्क पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। पाठ्य सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। श्री विश्वकर्मा के द्वारा बच्चों को समझाया गया कि लड़का हो या लड़की सभी को शिक्षित होना बहुत जरुरी है, दोनों का समान अधिकार है। इस समय ग्रीष्मकालीन अवकाश के कारण स्कूल बंद चल रहे हैं। इसलिए आप सभी बच्चे घर पर अध्ययन जारी रखें, कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए।

श्री विश्वकर्मा ने मीडिया को बताया कि विगत चार वर्षों से हमारे ट्रस्ट द्वारा सामाजिक कार्य किये जाते रहते हैं और आगे भी होते रहेंगे।
इस वितरण कार्यक्रम में ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, जिला सचिव सोनभद्र डाक्टर दिनेश कुमार, सदस्य पंकज कुमार, सरवरे अख्तर, मदन लाल यादव, सूरज मणि, रविशंकर, मुनीर अहमद, ग्रामीण लोग व बच्चे मौजूद रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir