Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

निर्वाचन नामावली का पुनरीक्षण रविवार तक

निर्वाचन नामावली का पुनरीक्षण रविवार तक

घोरावल सोनभद्र

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचन नामावलियों का पुनरीक्षण के अंतर्गत 4 दिसंबर रविवार को विशेष अभियान चलाया जायेगा।इस अभियान को अंतिम विशेष अभियान का नाम दिया गया है।उपजिलाधिकारी श्याम प्रताप सिंह ने बताया कि 9 नवंबर से 8 दिसंबर तक नामावली में दावे और आपत्तियों का निस्तारण होना है।बता दें आगामी 4 दिसंबर को विशेष अभियान में बूथ लेबल के अधिकारियों को सुबह 10 बजे से 4 बजे तक विभिन्न प्रकार के फॉर्म के साथ उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।इस विषय में उपजिलाधिकारी श्याम प्रताप सिंह ने बताया कि 4 दिसंबर को विशेष अभियान चलाया जा रहा है।बूथ/ मतदेय स्थलों पर मतदाता अपने मतदाता सूची में अपने नाम का निरीक्षण कर सकते हैं।नाम बढ़ाए जाने के लिए फार्म 6 का प्रयोग सकते हैं जो वहीं बूथ पर उपलब्ध रहेगा।इसी प्रकार आधार नंबर की सूचना के लिए फार्म 6ख का प्रयोग करेंगे।वहीं नाम अपमर्जित किए जाने के लिए फार्म 7 का प्रयोग कर सकेंगे।मतदाता निवास स्थांतरण की दशा में फार्म 8 का प्रयोग करना होगा।उपजिलाधिकारी ने आम जन से विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए अपील की।

Up18news se Chandra Mohan Shukla ki report

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir