Friday, August 21, 2026

पंचकोशी यात्रियों की सेवा करने से भगवान की पूजा के बराबर पुण्य फल मिलता है- राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा

पंचकोशी यात्रियों की सेवा करने से भगवान की पूजा के बराबर पुण्य फल मिलता है- राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा

 

राज्य मंत्री ने इस नेक कार्य का किया सराहना, यात्रियों को पिलाया पानी

 

राजातालाब। पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के दूसरे पड़ाव भीमचण्डी में ग्राम प्रधान विजय गुप्ता के नेतृत्व में सोमवार को शाम 5 बजे महिला उत्थान समिति द्वारा लगाए गए निशुल्क प्याऊ के कैंप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने पंचकोशी यात्रियों को पानी पिलाया। जिसके दौरान राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने इस भीषण गर्मी एवं धूप में पंचकोशी यात्रियों के प्यास बुझाने के लिए किये जा रहे इस पुण्य की काम का काफी सराहना करते हुए कहा कि यात्रियों की सेवा करना भगवान की पूजा से बढ़कर पुण्य फल मिलता है। ग्राम प्रधान विजय गुप्ता तथा विनय पांडेय ने राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को अंगवस्त्र के साथ पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।इस दौरान ग्राम प्रधान विजय गुप्ता,विनय पांडेय, प्रवीण सिंह गौतम, गौरव पटेल, मधु शर्मा पांडे अजय विश्वकर्मा, राजू प्रजापति, रामचंद्र गौतम, अनिरुद्ध विश्वकर्मा, ललित कुमार, चुन्नीलाल, विजय पांडेय एडवोकेट, विनय उपाध्याय एडवोकेट,लालू राय,जय हिन्द, सीताराम पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir