Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

पतंजलि योग परिवार गांव -गांव जाकर कराएगी योगाभ्यास-

पतंजलि योग परिवार गांव -गांव जाकर कराएगी योगाभ्यास-

सोनभद्र(विनोद मिश्र)
राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित सोनभद्र बार सभागार सोनभद्र के नियमित योग कक्ष में रविवार की सुबह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर योग साधकों द्वारा कठिन से कठिन योग का प्रदर्शन किया गया।पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता मे श्रद्धेय बाबा रामदेव के सपनों को साकार करने के आशय से भारत स्वाभिमान के सह राज्य प्रभारी परम आदरणीय संदेश योगी का कार्यक्रम दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ। मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित योग साधकों को वैज्ञानिक तरीके से बहुत ही सरलता पूर्वक योगाभ्यास कराया गया। साथ ही योग से होने वाले लाभ की बारीकियों को बतलाया गया। संदेश योगी ने कहा कि पतंजलि परिवार सोनभद्र के सभी संगठनों के पदाधिकारी बहुत ही ऊर्जावान होकर जिले को योगमय बना रहे हैं । बहुत जल्द ही पतंजलि योग परिवार की टीम प्रत्येक गांव -गांव जाकर लोगों को नि:शुल्क योग सिखाकर योग शिक्षक भी तैयार करेगी। , ताकि आने वाले समय में प्रत्येक व्यक्ति योग के माध्यम से अपने आप को स्वस्थ बना सके |
पतंजलि योग परिवार सोनभद्र के योग साधक व पदाधिकारी अपने बीच मुख्य अतिथि को पाकर काफी गौरवान्वित महसूस किए तथा मुख्य अतिथि का स्वागत अंग वस्त्र व पगड़ी देकर किया।
मुख्य अतिथि द्वारा जिले में सक्रिय रूप से नि:स्वार्थ सेवा करते रहने के लिए किसान सेवा समिति के जिला प्रभारी अरुण जी का अंग वस्त्र , पगड़ी व योग संदेश देकर सम्मानित किया गया। दूरदराज से आए योग साधकों, पदाधिकारियों को योग संदेश व अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। महिला पतंजलि योग समिति संगठन मंत्री बहन पूनम द्वारा स्वागत गीत व दयानंद मौर्य द्वारा बहुत ही सुंदर योग गीत प्रस्तुत किया गया। सूरज चौबे , अनिल चौरसिया , प्रतीक चौरसिया द्वारा कठिन से कठिन योगाभ्यास दिखलाया गया ,वही 76 वर्ष की उम्र में मुख्य योग शिक्षक पन्नालाल सोनी द्वारा कठिन से कठिन योगाभ्यास प्रस्तुत किया गया। पतंजलि योग परिवार के नियमित योग समेत तमाम योग साधक उपस्थित रहे |

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir