Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के उपलक्ष्य में अन्नपूर्णा गुरुकुल, शिवपुर, वाराणसी में वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन

प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक: 25 जुलाई 2026, शनिवार

वाराणसी। भू देवश्री चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आज दिनांक 25 जुलाई 2026 को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के उपलक्ष्य में अन्नपूर्णा गुरुकुल, शिवपुर, वाराणसी में वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती रचना अग्रवाल( पूर्व कोषाध्यक्ष एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की पूर्व संयोजिका, भारतीय जनता पार्टी)एवं विशिष्ट अतिथि डॉ मृदुला सिंह ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए वृक्षारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भू देवश्री चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्षा देवश्री ने की।

अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य का आधार हैं। प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।

इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्य *वरिष्ठ समाजसेवी श्री कांत पांडेय, श्याम शर्मा,अर्चना पांडे, मीनू ग्रोवर, डॉ. मृदुला सिंह, सारिका दुबे, विवेक शंकर, दीपाली अग्रवाल, प्रियम्वदा मिश्रा, सुमित मिश्रा, विजय, झरना मुखर्जी, पंकज पाठक, विकास शुक्ला, राहुल गुप्ता, नमिता भट्टाचार्या, अमरावती ,अभिनव पटेल*** सहित अन्नपूर्णा गुरुकुल के प्रिंसिपल अशुतोष मिश्रा आदि गणमान्य एवं सम्मानित व्यक्तित्व उपस्थित रहे। साथ ही अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकरपुरी महाराज जी का भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित जनों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेकर किया गया।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir