Friday, August 21, 2026
No menu items!

पात्र परिवारों को मिलेगा दो माह का एकमुश्त राशन..

पात्र परिवारों को मिलेगा दो माह का एकमुश्त राशन..

 

प्रदेश सरकार द्वारा पात्र परिवारोंसे को मार्च माह से दो माह का एक मुश्त राशन दिया जाएगा। आमजनों को एक बार में मार्च-अप्रैल एवं दूसरी बार में मई जून का राशन एक साथ मिलेगा। यह निर्देश खादय नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरंक्षण आयुक्त श्री कर्मवीर शर्मा ने जारी किए हैं। अभी तक पात्र परिवारों को उचित मूल्य की दुकान से हर माह राशन लेने के लिए जाना होता था। प्रदेश सरकार अब गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पात्र परिवारों को एकमुश्त दो माह का राशन एक साथ देने का निर्णय लिया है। पात्र हितग्राही 10 मार्च से 15 अप्रैल तक मार्च एवं अप्रैल माह का राशन शासकीय उचित से प्राप्त कर सकते हैं, वहीं 1 मई से 31 मई तक उपभोक्ता मई एवं जून का राशन प्राप्त मिलेगा। इसकी जानकारी आमजनों तक पहुंचाने के लिए उचित मूल्य की दुकानों पर फलैक्स एवं बैनर लगाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

✍️ UP 18 NEWS से अखिलेश मौर्या की रिपोर्ट

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir