Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

पानी पेंड़ बचाओ अभियान के तहत पूर्वांचल राज्य जन मोर्चा द्वारा विश्व जैव विविधता दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन

 

पानी पेंड़ बचाओ अभियान के तहत पूर्वांचल राज्य जन मोर्चा द्वारा विश्व जैव विविधता दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन

रावर्ट्सगंज (सोनभद्र)

पानी पेड़ बचाओ अभियान के तहत संयुक्त रूप से पूरब मोहाल रावर्ट्सगंज- सोनभद्र में पूर्वांचल राज्य जन मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संदीप जायसवाल के आवास पर विश्व विविधता दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी आयोजन के संयोजक पवन कुमार अधिवक्ता ने कहा कि धरती पर मौजूद जीव जंतुओ और पेड़ पौधों के बीच के संतुलन को बनाए रखने के हेतु अतंरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 22 मई को मनाया जाता है। हमारे समाधान प्रकृति में हैं” और इसलिए, अपनी प्रकृति की रक्षा करना बेहद महत्‍वपूर्ण है, विशेष रूप से कोविड-19 के वर्तमान संदर्भ में अति आवश्यक हो गया है, क्यों कि यह हमें जानवरों से मनुष्‍यों में होने वाली बीमारियों सहित विभिन्न तबाहियों से बचाती है।

पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के राष्ट्रीय सचिव पंकज यादव ने कहा कि हमारे जीवन में जैव-विविधता का काफी महत्व है। हमें एक ऐसे पर्यावरण का निर्माण करना है, जो जैव- विविधता में समृद्ध, टिकाऊ और आर्थिक गतिविधियों के लिए हमें अवसर प्रदान कर सकें।जैव-विविधता के कमी होने के कारण प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़, सूखा और तूफान आदि आने का खतरा और अधिक बढ़ जाता है। अत: हमारे लिए जैव-विविधता का संरक्षण बहुत जरूरी है।लाखों विशिष्ट जैविक की कई प्रजातियों के रूप में पृथ्वी पर जीव जंतु उपस्थित है। और हमारा जीवन प्रकृति का अनुपम उपहार है।

अत: पेड़-पौधे, अनेक प्रकार के जीव-जंतु, मिट्टी, हवा, पानी, महासागर-पठार, समुद्र-नदियां इन सभी प्रकृति की देन है जिसका हमें संरक्षण करना हमारी जिम्मेदारी है। जिसे हर मनुष्य को निभाना चाहिए, क्योंकि यही हमारे अस्तित्व एवं विकास के लिए काम आती है। संगोष्ठी में संदीप जायसवाल, दीप नारायण पटेल, नवीन कुमार पांडेय, संतोष चतुर्वेदी, अशोक कुमार कनौजिया, ललित चौबे, पानी पेड़ बचाओ अभियान की समन्वयक काकू सिंह आदि लोगों ने अपने अपने विचार रखे !

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir