Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

पिपरी क्षेत्राधिकारी ने किया अनपरा थाने का वार्षिक निरीक्षण

अनपरा(सोनभद्र)। पिपरी क्षेत्राधिकारी श्री प्रदीप सिंह चंदेल ने बुधवार को अनपरा थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण करते हुए थाना कार्यालय, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, मेस, बैरक आदि का निरीक्षण कर थाना परिसर को साफ व स्वच्छ रखने एवं कार्यालय के अभिलेखों को बेहतर व अद्यावधिक करते हुए उनके व्यवस्थित रख-रखाव हेतु निर्देश दिया। प्रदीप सिंह चंदेल ने आगामी चुनाव के दृष्टिगत प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने, थाने पर दाखिल विभिन्न अभियोगों से संबंधित माल, वाहनों के संबंध में निर्णयोपरांत विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने एआईजीआरएस सन्दर्भों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने, वाहन चोरी, लूट, महिलाओं से होने वाली छेड़-छाड़, अपराध की घटनाओं पर रोकथाम करने, क्षेत्र में नियमित पैदल गश्त, कॉम्बिंग एवं जनचौपाल, वाहन चेकिंग, बैंक चेकिंग को प्रभावी तरीके से करने, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने तथा थाने पर आने वाली शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण कराये जाने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान थाना प्रभारी श्रीकांत राय और रेणुसागर चौकी प्रभारी राजेश प्रताप सिंह अनपरा सहित अन्य , कर्मचारीगण मौजूद रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir