Thursday, August 20, 2026

पुरस्कार पाकर बच्चों के खिले चेहरे

 पुरस्कार पाकर बच्चों के खिले चेहरे

वाराणसी देश की 79वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बृज इन्क्लेव कॉलोनी, सुंदरपुर वाराणसी स्थित महात्मा मेमोरियल एकेडमी का वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गय। सर्वप्रथम विद्यालय के निदेशक राजेश कुमार पाठक ने राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि वाराणसी नगर निगम के मेयर अशोक तिवारी, विशिष्ट अतिथि कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय, डॉ एस. गिरी – अध्यक्ष बृज इन्क्लेव, के. एन.चौबे, सभाजीत सिंह, समाजसेवी महेश दूबे ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व  दीपप्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक श्रीमती मंशा देवी ने किया। अतिथियों का स्वागत विद्यालय के निदेशक राजेश कुमार पाठक ने  अंगवस्त्रम, बुके व  स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।  सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत गणेश व सरस्वती वंदना से हुआ। जिसे जिसे गीता, खुशी रितिका, सिया ने प्रस्तुत किया। इसके बाद नन्हे मुन्ने बच्चों ने आयो रे शुभ दिन आयो रे…, सारे जहाँ से अच्छा हिंदोस्तान हमारा गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों ने देश भक्ति नाटक, भाषण, भोजपुरी, राजस्थानी सहित कई कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिता में लगभग 300 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें सफल सभी खिलाड़ियों को मेडल, स्मृति चिन्ह व प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन हर्षित पांडेय, प्रशंसा दूबे, राम और गीता सोनकर ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन राजेश कुमार पाठक ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मनीष सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, दिनेश यादव, जाह्नवी श्रीवास्तव, रेखा उपाध्याय, अनिता विश्वकर्मा, नौशीन शेख, मोनिका पटेल, कोमल गुप्ता, प्रीति राय, अभिषेक त्रिपाठी, प्रज्ञा श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

काली शंकर उपाध्याय की एक रिपोर्ट

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir