Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे व टेंगारी घायल अभियुक्त की हुई मौत खुटहन क्षेत्र का मामला

लाठी डंडे व टेंगारी से मारकर किया था घायल,BHU रेफ़र हुई मौत खुटहन थाना क्षेत्र का मामला।

 

ब्यूरो- नीरज कुमार खुटहन जौनपुर

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के मेढ़ा गांव का मामला है जहाँ लाठी डंडे व टेंगारी से मारकर घायल कर दिया गया।

 

बेनी माधव शर्मा ने थाना प्रभारी खुटहन को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि आज सुबह करीब 7:30 बजे पड़ोसी बलराम शर्मा,राम लवट शर्मा,अजय,श्यामलाल शर्मा,बचई व पंकज शर्मा पुरानी रंजिश को लेकर लाठी डंडे से लैस होकर घर आ गए औऱ गाली गलौज देने लगे।बेनी माधव शर्मा ने बताया कि जब मेरा लड़का भगवान शर्मा (42 वर्ष )गाली गलौज देने से मना किया तो लाठी डंडे व टेंगारी से मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया।बुजुर्ग पिता असहाय होकर चिल्ला चिल्ला कर गांव वालों से मदद की गुहार लगाई गाँव के लोगों ने आकर दोनों की जान बचाई।दबंगों का इतने पर भी मन नही भरा तो घर के बाहर अंदर रखा सब सामान तोड़ फोड़ दिया कही शिकायत किया तो जान से मार देंगे कि धमकी भी दिया।ग्रामीणों की मदद से बेटे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफ़र कर दिया पहुँचते ही वहाँ डॉक्टरों ने हालात नाज़ुक देखते हुए BHU रेफ़र कर दिया जहाँ भगवान शर्मा की हालत नाजुक बनी हुई है।

 

बुजुर्ग पिता ने SHO खुटहन अश्वनी दुबे से न्याय की गुहार लगाई है।

 

अभी अभी प्राप्त जानकारी के अनुसार समय करीब 8 बजे भगवान शर्मा की मौत हो गई।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir