Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

पुर्वांचल के दो माफिया होंगे आमने सामने

*मुख्तार अंसारी Vs बृजेश सिंह: 21 साल बाद आई चर्चित उसरी चट्‌टी कांड की याद, पूर्वांचल के दो बाहुबली होंगे आमने- सामने*

 

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में 21 साल पहले हुई उसरी चट्टी कांड की यादें एक बार फिर ताजा हो रही हैं। कारण इस मामले में वादी और प्रतिवादी मुख्तार अंसारी और बृजेश सिंह का आमने- सामने आना है। 3 जनवरी को पूर्वांचल के बाहुबली मुख्तार अंसारी और बृजेश सिंह एक बार फिर आमने-सामने होंगे। कानूनी लड़ाई चलेगी। इसमें बृजेश सिंह के खिलाफ मुख्तार अंसारी की गवाही होनी है। बांदा जेल से पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को एमपी- एमएलए स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट ने मुख्तार को व्यक्तिगत रूप से पेश होकर गवाही दर्ज कराने का आदेश दिया है। इस दौरान आरोपी पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह भी कोर्ट रूम में होंगे। करीब 21 साल बाद दोनों आमने- सामने रहेंगे। इसको लेकर कोर्ट परिसर में सुरक्षा पुख्ता किए जाने की तैयारी की गई है। प्रशासन की ओर से दोनों की कोर्ट में पेशी के दौरान स्थिति को नियंत्रित करने के लिए विशेष योजना तैयार की गई है।

*मुख्तार पर हुआ जानलेवा हमला*

 

गाजीपुर में 15 जुलाई 2001 को मुख्तार अंसारी पर जानलेवा हमला हुआ है। मुख्तार अंसारी अपने पैतृक घर मोहम्मदाबाद से मऊ जा रहे थे। इसी दौरान उनके काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। फायरिंग में माफिया के गनर और एक अन्य साथी की मौत हुई थी। इस हमले में दोनों ही पक्ष के कुछ लोगों की मौत का मामला सामने आया था। इसके साथ में कुछ लोग घायल भी हुए थे। मुख्तार अंसारी ने अपने जानी दुश्मन बृजेश सिंह को हमले में मुख्य आरोपी बना दिया था। उसरी चट्टी कांड के करीब दो दशक बाद दोनों जानी दुश्मन आमने- सामने होंगे।

*दोनों को कोर्ट में पेश होने का निर्देश*

बाहुबली मुख्तार अंसारी और बृजेश को एमपी- एमएलए कोर्ट ने 3 जनवरी को पेश होने का आदेश दिया है। पूर्व एमएएलए मुख्तार पर जमीन हथियाने, हत्या और वसूली समेत अन्य आरोपों पर करीब 49 आपराधिक केस दर्ज हैं। ईडी की जांच चल रही है। एडीजीसी क्रिमिनल नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि वर्ष 2001 के उसरी कांड में मुख्य गवाह मुख्तार अंसारी की गवाही होनी है। एमपी- एमएलए कोर्ट ने गवाही के लिए मुख्तार अंसारी को 3 जनवरी को फिजिकल तौर पर पेश होने का आदेश दिया है।

बांदा जेल से लाया जाएगा कोर्ट

गाजीपुर के बहुचर्चित उसरी चट्टी कांड में के मुख्य आरोपी बृजेश सिंह के खिलाफ मुख्तार अंसारी की कोर्ट में गवाही होनी है। एमपी- एमएलए स्पेशल कोर्ट में बांदा जेल से मुख्तार अंसारी को पेशी के लिए लाया जाएगा। एडीजीसी क्रिमिनल ने कहा कि मुख्तार और बृजेश के 21 साल बाद आमने सामने होंगे। बृजेश सिंह और उनके वकील की ओर से कोर्ट में पेशी होती रही है। माना जा रहा है कि उनके वकील के माध्यम से पेशी हो। हालांकि, कोर्ट की ओर से दोनों को सशरीर उपस्थित होने का आदेश दिया गया है।

मुख्तार के वकील ने मांगी सुरक्षा

मुख्तार अंसारी के वकील लियाकत अली ने मुख्तार की सुरक्षा की मांग की है। वकील ने कहा कि मुख्तार अंसारी को स्वास्थ्य सुविधा भी उपलब्ध कराया जाए। मुख्तार के वकील ने कहा कि वे ब्लडप्रेशर, हृदय रोग और अन्य गंभीर बीमारी से ग्रसित है। उनको जेल के अंदर और जेल से बाहर लाने और ले जाने में जान को खतरा है। कोर्ट उनकी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir