Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा नव वर्ष की पूर्व संध्या पर विभिन्न पर्य़टक स्थलों, मन्दिरों व पिकनिक स्पॉट पर किये गये सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा*

*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा नव वर्ष की पूर्व संध्या पर विभिन्न पर्य़टक स्थलों, मन्दिरों व पिकनिक स्पॉट पर किये गये सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा*
*सभी पर्यटक स्थल, मन्दिरों, व पिकनिक स्पॉट पर सुरक्षा के दृष्टिगत किया गया है पर्याप्त पुलिस बल का प्रबन्ध*
*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा थाना ओबरा क्षेत्रान्तर्गत जंगलों में की गयी सघन काम्बिंग*
सोनभद्र(विनोद मिश्र)
नव वर्ष की पूर्व संध्या पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सभी पर्यटक स्थल, मन्दिर व पिकनिक स्पॉट पर पर्याप्त पुलिस बल का प्रबन्ध किया गया है । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा नव वर्ष की पूर्व संध्या पर विभिन्न पर्य़टक स्थलों, मन्दिरों व पिकनिक स्पॉट पर भ्रमण कर किये गये सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया, जनपद सोनभद्र में प्रत्येक क्षेत्र में पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। पैदल गस्त के अलावा पीआरबी, थाना सेकेन्ड मोबाईल निरंतर गश्त करेंगे ।मोटरसाइकिल व वाहन पर भी पुलिसकर्मी अराजक तत्वों/शोहदों की गतिविधियों की देखरेख हेतु लगाए गए हैं। सभी क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष/ चौकी प्रभारी निरन्तर भ्रमणशील रहकर नव वर्ष को सकुशल सम्पन्न करायेंगे ।
इसके अतिरिक्त जनपद में नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम रखने, दूरस्थ व पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों से समन्वय स्थापित रखने व जनता में सुरक्षा की भावना बनाये रखने एवं अभिसूचना संकलन के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा थाना ओबरा क्षेत्रान्तर्गत जंगली इलाकों में नक्सल ऑपरेशनल कार्यक्रम के तहत क्षेत्राधिकारी ओबरा शंकर प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक ओबरा मय पर्याप्त पुलिस बल के सघन काम्बिंग की गयी । काम्बिंग के दौरान स्थानीय लोगों की समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी व उनके हर सम्भव निराकरण का भरोसा दिलाया गया तथा उन्हें मुख्य धारा में रहकर पुलिस का सहयोग करने व किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने या नक्सली संचरण के विषय मे जानकारी होने पर तत्काल पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन को अवगत कराने हेतु प्रेरित किया गया ।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir