Friday, August 21, 2026

पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुधीर सिंह “पप्पू” ने बांटी मिठाइयां, दी दीपावली की शुभकामनाएं

वाराणसी। चिरईगांव ब्लॉक में त्योहारों का उल्लास चरम पर है। इसी क्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुधीर सिंह “पप्पू” ने शनिवार को ब्लॉक परिसर पहुंचकर सभी कर्मचारियों, अधिकारियों और क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों को मिठाइयां वितरित कर दीपावली और धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि “दीपों का यह पर्व अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। हम सभी को समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता के दीप जलाने चाहिए।”
सुधीर सिंह ने चिरईगांव ब्लॉक के सभी ग्राम प्रधानों, पंचायत सचिवों, रोजगार सेवकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, तथा चिरईगांव के पत्रकार भाइयों को भी दिवाली की मिठास भरी शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि “सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने में आप सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है। त्योहार हमें एकजुट होकर सेवा और विकास की भावना को मजबूत करने का अवसर देता है।”

मौके पर पत्रकार प्रेम सिंह, देवमनी, प्यारेयलाल यादव, मयंक मिश्र, देवन्दर सिंह, सहदेव तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को दीपावली और छठ पर्व की अग्रिम बधाई देते हुए खुशहाली और शांति की कामना की।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir