Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ही देश का विकास सम्भव*  

*चिरईगांव/वाराणसी* प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ही देश का सर्वांगीण विकास सम्भव है। भारत मे‌ सभी वर्गों के लिए चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का दुनिया भर में बखान हो रहा है। उक्त बातें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने बुधवार को देर शाम शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के एक मैरेज लान में भाजपा के सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन में विचार ब्यक्त करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा अकेली ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसने अपने विचारों के साथ ही वादों व इरादों को अडिग रखा है। उन्होंने सदस्यों का आह्वान करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़ी पार्टी का सदस्य होना गर्व की बात है लेकिन सदस्य होने के साथ आपका दायित्व और भी बढ़ जाता है ।समाज के सभी वर्गों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्रों को लाभ दिलाकर पार्टी से जोड़ना भी होगा।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि संजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष नागेन्द्र सिंह रघुवंशी,रामप्रकाश दूबे, गौरव सिंह,मीना तिवारी, शशिकांत गिरी आदि उपस्थित रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir