Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों को किया प्रेरित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों को किया प्रेरित

आज 28 दिसंबर 2025 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो-टीवी कार्यक्रम “मन की बात” (129वाँ एपिसोड) के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया। यह कार्यक्रम सामूहिक रूप से सुना गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने वर्ष 2025 में भारत की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए तकनीक, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण एवं नवाचार के क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धियों का उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने आगामी वर्ष 2026 के लिए शुभकामनाएँ दीं और देशवासियों से सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्र निर्माण में सहभागिता निभाने का आह्वान किया। यह वर्ष 2025 का अंतिम मन की बात कार्यक्रम था।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रोहित यादव ने कहा कि “प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम देश को दिशा देने वाला होता है। उनके विचार युवाओं और समाज को प्रेरित करते हैं।”

वहीं भाजपा नेता दीपक चौहान ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार आत्मनिर्भर भारत की भावना को मजबूत करते हैं और समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।”

कार्यक्रम में कार्यक्रम प्रभारी प्यारेलाल सोनकर ,शुभम मोदनवाल, अभिषेक यादव ,अखिलेश यादव, नवनीत यादव, शिवम यादव, रोहित यादव एवं अमन दुबे उपस्थित रहे।

चंदौली बबुरी से ~ शिवम् की रिपोर्ट 

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir