Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चकिया में वृहद वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चकिया में वृहद वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान

 

चकिया। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल एवं ऐतिहासिक 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर आदर्श नगर पंचायत चकिया के अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव के नेतृत्व में नगर के वार्ड नंबर 5 स्थित श्री राम जानकी मंदिर ठाकुर बाग परिसर में वृहद वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए तथा स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कैलाश आचार्य एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह रहे।

 

मुख्य अतिथि विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान प्रधानमंत्री की पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ भारत की सोच को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है।

 

नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। इसी भावना के साथ नगर पंचायत चकिया द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है।

 

इस अवसर पर कैलाश जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, विजय विश्वकर्मा, शुभम मोदनवाल, सुशील पांडेय, सुरेश सोनकर, राजू माली, प्रमोद कुशवाहा, अर्जुन सोनकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir