Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

चिरईगांव/वाराणसी। चिरईगांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 288 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई, जिससे मातृ स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।

पीएचसी प्रभारी डॉ. मनोज कुमार वर्मा ने जानकारी दी कि इनमें से 162 महिलाओं की एएनसी (एंटीनेटल केयर) जांच की गई। जांच के दौरान 6 महिलाओं में हाई रिस्क प्रेगनेंसी (HRP) के लक्षण पाए गए, जिन्हें तुरंत विशेष चिकित्सा सुविधा हेतु मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. अनुरागी मौर्य, डॉ. संतोष, डॉ. मानसी गुप्ता सहित लैब टेक्नीशियन उमेश, फार्मासिस्ट जितेन्द्र, दिनेश और प्रियंका की सक्रिय भागीदारी रही।

इस आयोजन का उद्देश्य माताओं और गर्भवती महिलाओं को समय पर उचित जांच और इलाज प्रदान कर उनके स्वास्थ्य और शिशु की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और प्रभावी बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir