Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

प्राइम टाइम इंडिया एक्सीलेंस अवार्ड से हुऐ सम्मानित।

प्राइम टाइम इंडिया एक्सीलेंस अवार्ड से हुऐ सम्मानित।

 

 

शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए

वी के राय को मिला इंडिया एक्सीलेंस अवार्ड।

 

चन्दौली/डीडीयू नगर, नगर की प्रसिद्ध कोचिंग रॉय क्लासेस के डायरेक्टर वी के राय को गुरुवार को नई दिल्ली में प्राइम टाइम संस्था की ओर से इंडिया एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड प्रसिद्ध क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने अपने हाथों प्रदान किया। संस्था की ओर से यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड प्रत्येग वर्ष विभिन्न क्षेत्रों जैसे- शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवा, साहित्य आदि में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों अथवा संस्था को प्रदान किया जाता है। इस वर्ष देश के विभिन्न राज्यों से चयनित कुल 50 लोगों को यह अवार्ड प्रदान किया गया। जिसमें वी के राय उत्तर प्रदेश से चयनित दो व्यक्तियों में एक हैं।

 

वी के राय पिछले लगभग दो वर्षों से नगर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु रॉय क्लासेस के नाम से अपनी कोचिंग चलाते हैं साथ ही 24 घंटे चले वाली लाइब्रेरी का संचालन कर रहे हैं। जिससे नगर सहित पूरे जनपद में शिक्षा एवं प्रतियोगिता का एक परिवेश बना है। गरीब और विकलांग बच्चो को विशेष सुविधा देकर उनको आगे बढ़ने में मदद भी करते हैं। शैक्षिक एवं सामाजिक गतिविधियों में भी वी.के.राय की सहभागिता रहती है। अब तक एसएससी, पुलिस, शिक्षा आदि विभागों में इनकी कोचिंग से पढ़े लगभग दो सौ से भी ज्यादा छात्रों का चयन हो चुका है। वी.के.राय को मिले इस अवार्ड से कोचिंग से जुड़े सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों सेवा इनके मित्रों ने हर्ष व्यक्त किया है।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir