Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

फरीद बने कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष, कांग्रेसियों ने दी बधाई

फरीद बने कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष, कांग्रेसियों ने दी बधाई

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सोनभद्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता फरीदा मत को सोनभद्र जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष पद पर तैनाती करके जिले में संगठन में मजबूती प्रदान करने का दायित्व दिया गया है। जैसे ही फरीद अहमद को जिला कांग्रेस कमेटी का कार्यवाहक जिला अध्यक्ष नियुक्त करने की सूचना मुख्यालय स्थित कांग्रेसियों को मिली तो सभी कांग्रेस पदाधिकारी मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर नवनियुक्त कार्यवाहक जिला अध्यक्ष फरीद अहमद को फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और ओबरा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किए गए रामराज सिंह गोंड़, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र पासवान, धीरज पांडेय, निगम मिश्रा, जितेंद्र देव पांडेय, उषा चौबे, सुनीता तिवारी, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष कौशलेश पाठक समेत दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

UP 18 NEWS से चंद्र मोहन शुक्ला की रिपोर्ट

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir