Saturday, October 17, 2026

बड़ागांव सातोमहुआ में देर रात्रि अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, हेलमेट नहीं पहनना पड़ा भारी।

आशीष मोदनवाल की रिपोर्ट

वाराणसी:- बड़ागांव थाना क्षेत्र के सातोमहुआ स्थित धन्वंतरि हॉस्पिटल के पास देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार विवेक जायसवाल (35) निवासी कुआर बाजार, थाना फूलपुर की मौत हो गई। हरहुआ पुलिस चौकी के उप निरीक्षक केके वर्मा ने घायल को हरहुआ पीएसी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की बाइक सड़क किनारे गिरी थी। मृतक एक हेलमेट बाइक पर पीछे लटकाया हुआ था।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir