Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

बलिया में नहर में मिला सेना के जवान का शव, मचा हड़कंप

बलिया में नहर में मिला सेना के जवान का शव, मचा हड़कंप

 

बलिया जिले के सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के सिवानकलां गेट के पास नहर में सेना के जवान का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। जवान का शव मिलने की सूचना जैसे ही उसके घर पहुंची, परिजन दहाड़े मारने लगे। पुलिस ने जवान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के नेहता गांव निवासी सुनील यादव (32) पुत्र दीनानाथ चौधरी सेना में बतौर जवान थे। परिजनों के अनुसार सुनील की तैनाती पटियाला में थी। दीपावली में वह छुट्टी लेकर गांव आये थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम सुनील बाइक से सिकन्दरपुर जाने की बात कह कर घर से निकले थे, लेकिन लौटे नहीं। इससे परेशान परिजनों ने उनकी तलाश भी की, लेकिन सुनील का कहीं पता नहीं चला। शनिवार की सुबह लोगों की नजर सिवानकलां गेट के सामने नहर में पड़ी बाइक पर पड़ी। बाइक निकलने के लिए लोग नहर में उतरे तो उनके होश उड़ गये। बाइक के नीचे सुनील का शव दबा पड़ा था। इसकी सूचना मिलते ही परिजन दहाड़े मारकर रोने-चिल्लाने लगे। इस दौरान वहां मौजूद हर शख्स की आंखों का कोर भींग गया।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir