Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

बाढ़ग्रस्त ढाब क्षेत्र का भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं क्षत्रिय महासभा ने किया दौरा

चिरईगांव/वाराणसी, 4 अगस्त 2025

वाराणसी के चिरईगांव विकास खंड अंतर्गत ढाब क्षेत्र में आई बाढ़ की भयावह स्थिति का जायजा लेने सोमवार को भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह ‘जित्तू’ ने प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने मुस्तफाबाद, रेता, गोबरहा, रामचंदीपुर एवं रामपुर गांवों में जाकर बाढ़ से प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं।

दौरे के दौरान श्री सिंह ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी मूलभूत आवश्यकताओं और राहत से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने मौके से ही उप जिलाधिकारी (सदर) को फोन कर क्षेत्र की स्थिति से अवगत कराया और बाढ़ पीड़ितों को शीघ्र राहत सामग्री उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी वाराणसी को भी सूचना देते हुए प्रशासन से अपील की कि बाढ़ग्रस्त गांवों में तुरंत राहत कार्य आरंभ किए जाएं, जिससे लोगों को राहत मिल सके।

 

स्थलीय निरीक्षण के समय क्षत्रिय महासभा युवा संगठन से जुड़े भूपेंद्र प्रताप सिंह, आकाश सिंह, अतुल कुमार सिंह, अंकित सिंह, अनूप सिंह व धीरू सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

 

श्री सिंह ने भरोसा दिलाया कि भाजपा कार्यकर्ता एवं किसान मोर्चा हर परिस्थिति में ग्रामीणों के साथ खड़े हैं और हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir