Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

बाबा कीनाराम स्थल पर 01 मई को 55 जरूरतमंद जोड़ों का सामूहिक विवाह

बाबा कीनाराम स्थल पर 01 मई को 55 जरूरतमंद जोड़ों का सामूहिक विवाह
वाराणसी के क्रीं कुंड स्थित बाबा कीनाराम स्थल पर 01 मई को पीठाधीश्वर बाबा श्री सिद्धार्थ गौतम राम के अवतरण दिवस पर 55 जरूरतमंद जोड़ों का सामूहिक विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न होगा।
विश्व प्रसिद्ध अघोर पंथ के पवित्र तीर्थस्थल क्रीं कुंड स्थित बाबा कीनाराम स्थल पर पीठाधीश्वर बाबा श्री सिद्धार्थ गौतम राम के अवतरण दिवस के अवसर पर 01 मई (शुक्रवार) को 55 जरूरतमंद नवयुवक-नवयुवतियों का सामूहिक विवाह आयोजित किया जाएगा
यह आयोजन अघोराचार्य बाबा कीनाराम अघोर शोध एवं सेवा संस्थान के सौजन्य से किया जा रहा है, जो चिकित्सा, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्रों में जरूरतमंदों के लिए निरंतर कार्य करता रहा है।
संस्थान के प्रमुख व्यवस्थापक अरुण सिंह एवं कार्यक्रम संयोजिका रूबी सिंह ने पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि सभी जोड़ों का विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक हल्दी रस्म के साथ होगी, जबकि रात्रि 8 बजे से मध्य रात्रि तक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।
इस विशेष अवसर पर पीठाधीश्वर बाबा श्री सिद्धार्थ गौतम राम नवविवाहित जोड़ों एवं उपस्थित भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir