Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

बीजपुर व बभनी के आक्रोशित पत्रकारों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञाप

बीजपुर व बभनी के आक्रोशित पत्रकारों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञाप

बलिया के गिरफ्तार पत्रकारों को जेल से यथाशीघ्र बिना शर्त रिहा किया जाए: प्रेस क्लब

बीजपुर (सोनभद्र)।

बलिया जिला प्रशासन द्वारा यूपी बोर्ड परीक्षा पेपर लीक मामले में गत दिनों बलिया के तीन पत्रकारों की गिरफ्तारी को लेकर जिले के पत्रकारों में काफी आक्रोश है। सोमवार को प्रेस क्लब बीजपुर की तरफ से बभनी और बीजपुर के पत्रकारों ने संयुक्त रूप से काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। तत्पश्चात उप जिलाधिकारी दुद्धि को राज्यपाल उत्तर प्रदेश के नाम संबोधित ज्ञापन सौंप कर तत्काल फर्जी ढंग से गिरफ्तार पत्रकारों को रिहा करने की मांग की गई । इस दौरान पत्रकारों ने एनटीपीसी स्वागत गेट से लेकर श्रीराम चौक तक पैदल मार्च निकाल कर बलिया जिला प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। जुलूस में पत्रकार हाथों में तरह तरह पर स्लोगन लिखे तख्तियां लिए चल रहे थे।

पत्रकारों की ओर से मांग की गई कि बोर्ड परीक्षा में पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किए गए वरिष्ठ पत्रकार दिग्विजय सिंह,अजीत ओझा एवं मनोज गुप्ता को पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द बीना शर्त रिहाई करे अन्यथा पूरे प्रदेश में पत्रकारों द्वारा जबरदस्त तरीके से विरोध दर्ज कराया जाएगा। प्रेस क्लब बीजपुर के अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने कहा कि बलिया प्रशासन द्वारा पत्रकारों की गई गिरफ्तारी निंदनीय और घृणित कार्य है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है।श्री गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार देश के चौथे स्तंभ को भी नहीं बक्श रही है प्रशासन ने नकल माफियाओं की शह पर अपनी गलतियों को छुपाने के लिए पत्रकारों को ही गुनहगार साबित कर जेल में ठूंस दिया है। जबकि तीनो पत्रकार निर्दोष हैं।

बलिया प्रशासन द्वारा किया गया घृणित कृत्य अंग्रेजों के दमनकारी कृत्य को भी पीछे छोड़ दिया है। इसके बावजूद योगी सरकार का मौन रहना अपने आप में आश्चर्य है। आक्रोशित पत्रकारों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर जिला प्रशासन पत्रकारों की रिहाई यदि यथाशीघ्र नहीं करता है तो पत्रकार सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे । जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। इस मौके पर पत्रकार संजय अग्रवाल , मनोज कुमार, रामजियावन गुप्ता, रघुराज सिंह, रामप्रवेश गुप्ता, रविन्द्र पांडेय, अरविंद दुवे, रबिन्द्र श्रीवास्तव, अनिल त्रिपाठी, चन्द्रसेन पांडेय,राजू,विजेन्द्र सिंह,असफाक कुरैशी, विजय सोनी,अजित पाण्डेय,प्रिंस सिन्हा,अनिल द्विवेदी,पवन शुक्लेश,अखिलेश देव पांडेय,राजेश सिंह,चंदन श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

Up18news report by vinod Mishra

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir