Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर बताया कि पीएम मोदी के काफिले के रास्ते में प्रदर्शनकारियों ने रोक दिया

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर बताया कि पीएम मोदी के काफिले के रास्ते में प्रदर्शनकारियों ने रोक दिया था। इसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को फोन किया गया था, लेकिन उनकी तरफ से कुछ नहीं किया गया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘पंजाब में कांग्रेस सरकार द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली रणनीति लोकतांत्रिक सिद्धांतों में विश्वास रखने वाले किसी भी व्यक्ति को परेशान करेगी।’ जेपी नड्डा ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘लोगों को रैली में शामिल होने से रोकने के लिए राज्य पुलिस को निर्देश दिया गया था। पुलिस की सख्ती और प्रदर्शनकारियों की मिलीभगत के कारण बड़ी संख्या में बसें रास्ते में लगाई गई थीं। यह दुखद है कि पंजाब के लिए हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं को शुरू करने के लिए पीएम का दौरा बाधित हो गया। लेकिन हम ऐसी घटिया मानसिकता को पंजाब की तरक्की में बाधक नहीं बनने देंगे और पंजाब के विकास के लिए प्रयास जारी रखेंगे।’
दरअसल, डेढ़ बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिरोज़पुर में एक रैली को संबोधित करने के लिए जाना था। इसमें उन्होंने कई परियोजनाओं का शिलान्यास करना था। लेकिन मौसम खराब होने की वजह से वह हेलीकॉप्टर से नहीं जा सके। इसके बाद सड़क के रास्ते जाने का फैसला किया गया। हुसैनीवाला से 30 किलोमीटर आगे प्रदर्शनकारियों ने रास्ते को रोक दिया। डीजीपी और कैबिनेट सेक्रेटरी से इजाजत मिलने के बाद भी प्रदर्शनकारी सड़क मार्ग के बीच में आए और रास्ते को रोक दिया।

आशीष मोदनवाल की रिपोर्ट

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir