Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

बीडीओ, सेकेट्री और प्रधान पति का हस्तक्षेत ग्राम पंचायत में हो बन्द डा0दिलीप

बीडीओ, सेकेट्री और प्रधान पति का हस्तक्षेत ग्राम पंचायत में हो बन्द डा0दिलीप

सोनभद्र(विनोद मिश्रा)
बनवासी सेवा आश्रम के विचित्रा कक्ष में मिशन समृद्धि और बनवासी सेवा आश्रम के सहयोग से आयोजित वार्ड सदस्यो के टी ओ टी प्रशिक्षण के दूसरे दिन ग्राम सभा के मजबूती को लेकर चर्चा की गयी।पश्चिम बंगाल से आये ख्याति प्राप्त पंचायती राज विशेषज्ञ डॉ दिलीप दा ने कहा कि योजनाओ का निर्माण ग्राम सभा मे होकर ग्राम पंचायत में जानी चाहिए और उसमें अंतिम व्यक्ति को योजनाओ का लाभ पहले मिलना चाहिए।इसके लिए जरूरी है कि बीडीओ,सेकेट्री ,और पति राज का हस्तक्षेप बन्द हो अन्यथा ग्राम सभाओं की आत्मनिर्भरता मूर्त रूप नही ले पाएंगी।ग्राम सभाओं की यह भी जिमेदारी हो कि वह लाइन वर्करों के साथ समन्वय स्थापित करे।सभी को शिक्षा ,स्वस्थ्य ,पर्यावरण,जल संरक्षण,आर्थिक विकास के लिए संसाधनों के बारे में सोचे और उस पर अमल करें।कहा कि ग्राम सभा विकास कार्य के लिए टेक्स लेने की शुरुआत करे और सरकार केरल ,बंगाल के तर्ज पर आमदनी का 30 %धन पंचायतो पर खर्च करे।श्री दा ने ग्राम सभाओं की मजबूती के लिए नियमित बैठक,समस्याओ के चिन्हीकरण ,और नियमानुसार कार्यो के संपादन पर समय बद्ध तरीके से पूरा करने की बात कही।मिशन समृद्धि की स्टेट मैनेजर और सामाजिक कार्यकर्ता शचि सिंह ने इससे जुड़ी अन्य जानकारियो दी। मौके पर वीरेंद्र राय, देवनाथ सिंह , उमेश चौबे, जगत नारायण विश्वकर्मा,शिव नारायण,बीर सिंह,अशोक ,मीना देवी,कृश्णा, बेचन राम, रघुनाथ भाई,आदि उपस्थित रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir