Thursday, August 20, 2026

बैंक ऑफ बड़ौदा की रोहनिया शाखा के नए परिसर का उद्घाटन

बैंक ऑफ बड़ौदा की रोहनिया शाखा के नए परिसर का उद्घाटन

वाराणसी, बैंक ऑफ बड़ौदा, वाराणसी क्षेत्र की रोहनिया शाखा के नए परिसर का उद्घाटन शुक्रवार को महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख, वाराणसी अंचल मिथलेश कुमार तथा उप महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रमुख, वाराणसी क्षेत्र भारत भूषण ने किया।
इस अवसर पर मिथलेश कुमार ने कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा हमेशा ग्राहक सेवा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। रोहनिया क्षेत्र में बढ़ती बैंकिंग आवश्यकताओं को देखते हुए नए एवं विस्तारित परिसर की शुरुआत की गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह शाखा क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ग्राहकों को डिजिटल और व्यक्तिगत बैंकिंग सेवाओं का बेहतर अनुभव प्रदान करेगी।
नए परिसर में ग्राहकों की सुविधा के लिए आधुनिक बैंकिंग हॉल, डिजिटल कियोस्क, एटीएम, महिला एवं दिव्यांगजन के लिए विशेष सहायता डेस्क तथा आरामदायक प्रतीक्षा क्षेत्र जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
उद्घाटन समारोह में उप क्षेत्रीय प्रमुख, वाराणसी क्षेत्र आनंद लखमानी, सहायक महाप्रबंधक, एसएमईएलएफ जितेंद्र प्रजापति सहित बैंक के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय ग्राहक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir