Thursday, August 20, 2026

भाजपा जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह को पुनः दायित्व मिलने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

भाजपा जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह को पुनः दायित्व मिलने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

 

चंदौली। भारतीय जनता पार्टी चंदौली के जिला अध्यक्ष पद पर पुनः नियुक्त किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने रघुनाथपुर स्थित आवास पहुंचकर काशीनाथ सिंह जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

इस अवसर पर संस्कार भारती के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सतीश जिंदल, भाजपा धानापुर मंडल प्रभारी राजकुमार जायसवाल तथा भाजपा नेता शुभम मोदनवाल ने उन्हें अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाकर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

 

भाजपा नेता शुभम मोदनवाल ने कहा कि काशीनाथ सिंह के नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में और अधिक सफलता प्राप्त होगी।

 

काशीनाथ सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा दिए गए दायित्व का वह पूरी निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir