भाजपा जिला अध्यक्ष राम शकल पटेल ने कार्यालय पर की जनसुनवाई, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत-अभिनंदन
वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राम शकल पटेल ने जिला कार्यालय पर जनसंपर्क एवं जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष राम शकल पटेल का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
राम शकल पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है तथा पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। उन्होंने उपस्थित लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना।
कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा तथा






