Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

भारतीय मीडिया फाउंडेशन के मंडल अध्यक्ष बने के.सी.तलवार सिंह

*भारतीय मीडिया फाउंडेशन के मंडल अध्यक्ष बने के.सी.तलवार सिंह*

*बैठक में उपस्थित पत्रकार बंधुओं को भारतीय मीडिया फाउंडेशन के पदों पर नियुक्त करते हुए किया गया सम्मानित*

चंदौली ब्यूरो/भारतीय मीडिया फाउंडेशन जनपद चंदौली के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला चेयरमैन प्रदीप कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में स्पाइस विला रेस्टोरेंट पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) चंदौली में
संपन्न हुई बैठक में मुख्य रूप से भारतीय मीडिया फाउंडेशन कर राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन बाबूलाल जायसवाल, राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन एवं मिर्जापुर सत्य स्वरूप जिला ब्यूरो चीफ जगदीश प्रसाद मौर्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सत्य स्वरूप चंदौली जिला ब्यूरो चीफ नागेंद्र कुमार पांडेय, राष्ट्रीय सचिव राजकुमार गुप्ता, संस्थापक ए.के.बिंदुसार सहित उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं वाराणसी जोन परिक्षेत्र सत्य स्वरूप के ब्यूरो चीफ श्री राम केसरी, प्रदेश उपाध्यक्ष के के पाठक, किसान मजदूर फोरम के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन पाठक आदि कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन को चंदौली में सशक्त बनाना है इसी उद्देश्य से हमें कार्य करना है। सर्वसम्मति से नई कार्यकारणी गठित की गई जिला चेयरमैन प्रदीप कुमार गुप्ता एवं जिला अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने कहा कि नई कार्यकारिणी में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है पुराने पदाधिकारी अगर सक्रिय होते हैं तो उन्हें भी पद पर रखा जाएगा अगली मीटिंग में सबकी उपस्थिति अनिवार्य की जाएगी। पदाधिकारियों की पूरी रिपोर्टिंग प्रदेश कमेटी को भेजा जाएगा।
मीटिंग मे नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई,

जो निम्नलिखित हैं–

तलवार सिंह -मंडल अध्यक्ष
अशोक कुमार जायसवाल-जिला अध्यक्ष
श्याम कुमार यादव-जिला उपाध्यक्ष
सचिन पटेल -जिला उपाध्यक्ष यूथ विंग
मनीष गुप्ता -डिप्टी चेयरमैन
देवेश गुप्ता -जिला महासचिव
शाकिर अंसारी -जिला सचिव
अविनाश अग्रहरि- जिला सचिव यूथ विंग
बेचू मौर्य -जिला संगठन सचिव
मंजू मौर्य -जिला अध्यक्ष महिला- सेल
रिंकू मौर्य- जिला सचिव महिला -सेल
बब्बन मिश्रा -जिला उपाध्यक्ष चंदौली
बैठक में चंदौली जिला उपाध्यक्ष महेंद्र जी, मिर्जापुर यूथ विंग जिला अध्यक्ष विकास मौर्य, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मुगलसराय तहसील उपाध्यक्ष पत्रकार मुकुट धारी सिंह सहित कई वरिष्ठ पत्रकार बंधु मौजूद रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir