भारत सरकार द्वारा संचालित हर घर जल योजना का चोरी का 29 टन पाइप, 06 वाहन के साथ 03 नफर अन्तर्जनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार-
रावर्ट्सगंज (सोनभद्र)
भारत सरकार द्वारा संचालित हर घर जल योजना “नमामि गंगे” के अन्तर्गत एल एण्ड टी कम्पनी की तरफ जिले में विभिन्न जगहों पर लगाई जा रही पाइप लाइनों के लिए जगह – जगह रखी गयी पाइपों की चोरी होने की बढ़ती घटनाओं से पुलिस प्रशासन काफी परेशान था। जिसके रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के मार्गदर्शन मैं एक कमेटी का गठन किया गया था।
गठित टीम को मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर धनखड़ मोड़ बैरपान थाना क्षेत्र अनपरा से 03 ट्रकों ( टाटा 1412 डी.सी.एम, आइसर व कण्टेनर ) में नमामि गंगे जलापूर्ति योजना का चोरी का 87 अदद पाइप कुल वजन 29 टन व फर्जी कूट रचित ई – वे बिल व ट्रांसपोर्ट की बिल्टी के साथ 03 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान दो व्यक्ति अंधेरे व जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गये। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर भगोड़े अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से बरामद बोलेरो का नम्बर प्लेट निकाल कर इनके द्वारा पहले रेकी की जाती थी । इसके उपरान्त फर्जी बिल व कागजात तैयार कर ट्रान्सपोर्टरों के माध्यम से ट्रकों की व्यवस्था करके बरामद हाइड्रोलिक ट्रैक्टर से पाइप उठाकर उन्हें लादकर कानपुर ले जाकर 2200 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बेच देते थे।
इस दौरान ट्रक ड्राइवरों को केवल यह बताया जाता था कि माल रिजेक्टेड है । जी.एस.टी. की पर्ची काटने के उपरान्त उसे कैन्सिल करके टैक्स की भी चोरी की जाती थी। इनके द्वारा दिनांक 20.08.2022 को लोटे थाना अनपरा व मकरा थाना पिपरी से दिनांक 21.08.2022 की रात्रि में उक्त पाइपों की चोरी की गयी थी। जिसके संबंध में थाना अनपरा ने मु0अ0सं0 -146 /2022 धारा 379. 511 भादवि व थाना पिपरी पर मु0ण0सं0- 109 / 2022 धारा 379 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया है । इन्हीं चोरी के रुपयों से हाल ही में सरगना द्वारा BR 24 PA 5122 नम्बर की बोलेरो गाड़ी खरीदी गई है ।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम पता :-
1. विकास कुमार पटेल पुत्र जयराम पटेल निवासी कुसही, थाना दिनारा, रोहतास, बिहार, हाल-पता कटेसर रतनपुर पड़ाव, थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली, उम्र 28 वर्ष ।
2. संदीप कुमार पटेल पुत्र जयराम पटेल, निवासी कुसही, थाना दिनारा, रोहतास, बिहार, हालपता- कटेसर रतनपुर पड़ाव थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली उम्र 32 वर्ष ।
3. अमित उर्फ अनुपम पाण्डेय पुत्र सिद्धनाथ पाण्डेय, निवासी हुसैनीपुर, महराजगंज, थाना औराई, जनपद भदोही, उम्र 26 वर्ष ।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे
01. 29 टन पाइप (कीमत करीब 12 लाख रुपये)
02. 02 ट्रक वाहन संख्या UP 78GN 7776 एवं UP78 AT 7734
03. 02 डीसीएम वाहन संख्या HR 38 Z 4745 व PB 04 ad 5824
04. 01 ट्रैक्टर (हाइड्रा)
05. 01 बोलेरो वाहन संख्या BR 24 PA 5122
06.फर्जी कूटरचित बिल्टी व ई-वे-बिल व कोरे ई-वे-बिल- के कागजात बरामद किया गया है।
Up18 news report by Anand Prakash Tiwari✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️
*





