Friday, August 21, 2026

मरीजों की आयुष्मान द्वारा सर्वोच्च चिकित्सा में पैनेसिया हॉस्पिटल अव्वल –

मरीजों की आयुष्मान द्वारा सर्वोच्च चिकित्सा में पैनेसिया हॉस्पिटल अव्वल –

 

वाराणसी , कबीर नगर दुर्गाकुंड स्थित पैनेसिया हॉस्पिटल में सभी गरीब असहाय मरीजों की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के भुगतान को लेकर प्रकाशित हुए असत्य और भ्रामक तथ्यों का खंडन किया है। अस्पताल के निदेशक डॉ आशुतोष मिश्रा ने कहा कि यह न केवल पूरी तरह से तथ्यात्मक आधारहीन है, बल्कि इसने अस्पताल की प्रतिष्ठा और समाज के बीच गंभीर भ्रम की स्थिति पैदा की है। इस प्रकार की अपुष्ट और दुर्भावनापूर्ण सूचना हमारी पारदर्शी चिकित्सा सेवाओं पर प्रश्नचिह्न लगाने का एक गंभीर प्रयास है, जिसे हम पूरी तरह से अस्वीकार करते हैं।

आयुष्मान भारत भुगतान कानूनी एवं विधिक प्रक्रिया के अनुरूप हैं: अस्पताल द्वारा प्राप्त सभी भुगतान योजना के नियमों एवं शर्तों के पूर्ण अनुपालन में हैं। इन्हें ‘अनियमित’ या ‘फर्जी’ ठहराना पूरी तरह से तथ्यात्मक विरुद्ध तथा मानहानिकारक है। फर्जी दावों एवं अनुचित भुगतान के आरोप निराधार: हमें राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण से या किसी अन्य सरकारी एजेंसी से कभी भी फर्जी दावे या भुगतान संबंधी कोई नोटिस, चेतावनी, या अभियोग प्राप्त नहीं हुआ है। पारदर्शिता और शीघ्र भुगतान वापसी द्वारा सूचित एक तकनीकी त्रुटि के कारण, शेष राशि का पूर्ण भुगतान अस्पताल ने 15 कार्य दिवसों के भीतर वापस कर दिया था, जिसमें आई.टी.आर. , टीडीएस की रकम भी शामिल थी। यह कार्रवाई नियमों के प्रति हमारे सच्चे समर्पण और सिस्टम की पूर्ण पारदर्शिता का प्रमाण है। यह स्पष्ट करना आवश्यक है कि एक ही विषय को लेकर एक ही एजेंसी द्वारा तीन-तीन बार निलंबन की कार्रवाई की गई बताना पूरी तरह निराधार और भ्रामक है। निलंबन की प्रत्येक घटना केवल तकनीकी प्रकृति की थी, न कि कोई दंडात्मक या स्थायी प्रकिया। इसका उल्लेख “तीसरी बार निलंबन” के रूप में करना जानबूझकर जनता को गुमराह करना और सच्चाई से परे है। हमारी अपेक्षा एवं कानूनी कार्रवाई

पैनेसिया हॉस्पिटल ने सदैव चिकित्सा के नैतिक मूल्य स्थापित करते हुए, गरीब एवं पिछड़े वर्ग के लिए उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने का वचन दिया है।

 

प्रबंधन,

पैनेसिया हॉस्पिटल

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir