Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

महामना मालवीय इंटर कॉलेज में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ पौधा रोपण व वितरण

महामना मालवीय इंटर कॉलेज में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ पौधा रोपण व वितरण

 

छात्रों द्वारा निकाली गई जन जागरूकता रैली को आईएफएस रवि सिंह व पर्यावरण ऋषि अनिल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 

पर्यावरण विद अनिल सिंह ने छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, दिलाया शपथ

 

रोहनिया।बच्छाव स्थित महामना मालवीय इंटर कॉलेज परिसर में गुरुवार को सृजन सामाजिक विकास न्यास के तत्वावधान में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण, स्वच्छता एवं पर्यावरण जनजागरूकता रैली और पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यास के अध्यक्ष एवं पर्यावरणविद अनिल सिंह ने की, जबकि देखरेख प्रधानाचार्य चंद्रमणि सिंह ने की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन विभाग के आईएफएस रवि सिंह ने छात्रों को पर्यावरण, जल संरक्षण और स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से बताया और फलदार व छायादार पौधों का वितरण किया। इसके बाद पर्यावरणविद अनिल सिंह ने सभी को पर्यावरण एवं जल संरक्षण तथा स्वच्छता की शपथ दिलाई। छात्रों ने नारे लगाते हुए गांव में जागरूकता रैली निकाली। अंत में मुख्य अतिथि, पर्यावरणविद और प्रधानाचार्य ने संयुक्त रूप से विद्यालय परिसर में पौधे लगाए। कार्यक्रम का संचालन मंजुला सिंह ने किया।मुख्य अतिथि आईएफएस रवि सिंह ने कहा कि पेड़ लगाना ही पर्यावरण बचाने का सबसे बड़ा उपाय है। हर छात्र एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो जल संकट और प्रदूषण की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। पर्यावरण विद् अनिल सिंह ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम सिर्फ अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन बचाने का संकल्प है। स्वच्छता और जल संचयन को हमें अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना होगा।प्रधानाचार्य चंद्रमणि सिंह ने कहा कि विद्यालय परिवार पर्यावरण के प्रति जागरूक है। इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉक्टर जितेंद्र सिंह, नरेंद्र पटेल,अनिल यादव, शिव कुमार पटेल, हरेंद्र यादव इत्यादि अध्यापक गण उपस्थित रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir