Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

महाराष्ट्र के बीड में कर्फ्यू, इंटरनेट बंद:

महाराष्ट्र के बीड में कर्फ्यू, इंटरनेट बंद:

 

जालना में 3 लोगों ने सुसाइड की कोशिश की; मराठा आरक्षण पर अध्यादेश ला सकती है सरकार

 

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण हिंसक हो गया है। सबसे प्रभावित बीड़ जिले में एहतियातन कर्फ्यू लगा दिया है। यहां इंटरनेट भी बंद कर दिया है। जालना में पिछले 12 घंटों में तीन लोगों ने सुसाइड करने की कोशिश की।

इस बीच शिंदे सरकार रात-भर एक्टिव मोड में रही। देर रात सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बैठक की। दिव्य मराठी के सूत्रों के मुताबिक, आज दोपहर तक सरकार कैबिनेट मीटिंग बुला सकती है। इसमें विधानसभा का स्पेशल सेशन बुलाने पर विचार कर सकती है। मराठाओं को आरक्षण देने के लिए सरकार अध्यादेश भी ला सकती है।

मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जारंगे जालना के अंतरौली में 6 दिन से भूख हड़ताल पर हैं। सीएम ने मंगलवार सुबह उनसे बात की। इसके बाद उन्होंने पानी पिया।

✍️ UP 18 NEWS से आशीष मोदनवाल की रिपोर्ट

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir