Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

महिलाओं ने तिरंगा यात्रा निकाल दिया देश प्रेम का संदेश

 

 

महिलाओं ने तिरंगा यात्रा निकाल दिया देश प्रेम का संदेश

वाराणसी।

आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आज 15 अगस्त को महिला सशक्तिकरण के लिए कार्यरत संस्था *वी द वुमेन* के तत्वाधान में महिलाओं द्वारा स्कूटी तिरंगा यात्रा निकाली गई।

ये तिरंगा यात्रा विभिन्न धर्मों की महिलाओं द्वारा राष्ट्रीय एकता और गंगा जमुनी संस्कृति का संदेश देते हुए काशी की शान *अंतरराष्ट्रीय एथेलीट नीलू मिश्रा और वी द वुमेन की डायरेक्टर गज़ाला अंजुम* के नेतृत्व में कमच्छा स्थित श्री राजबन्धु स्वीट्स के पास से निकाली गयी। यात्रा को श्री राजबन्धु स्वीट्स के अधिष्ठाता राजीव गुप्ताऔर रेवड़ी तालाब पुलिस चौकी इंचार्ज रामकुमार वर्मा ने झंडी दिखा कर रवाना किया। ये तिरंगा यात्रा रथयात्रा, सिगरा होते हुए भारत माता मंदिर तक गयी और वापस राजबन्धु प्रतिष्ठान के पास आकर मिष्ठान वितरण के बाद समाप्त हुई।

रैली में मुख्य उपस्थिति फाएज़ा स्वालह, वंदना रघुवंशी, गज़ाला जमाल, सलमान चौधरी किन्नर, अनुष्का सिंह, तरन्नुम आदि की रही।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir