Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बने एस के सिंह।

माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बने एस के सिंह।

सोनभद्र(विनोद मिश्र)

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) की शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में मुख्य संरक्षक प्रधानाचार्य अनिल कुमार तिवारी व विजयभान की उपस्थिति में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रधानाचार्य ने माला पहनाकर स्वागत किया, जिसमें शिव कुमार सिंह को जिलाध्यक्ष, सनोज कुमार चौहान को जिलामंत्री, छन्नूलाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शैलेश मौर्य, बृजेश कुमार,जंग बहादुर इंटर कॉलेज शाहगंज के नवीन कुमार बिंद, अनिल कुमार विश्वकर्मा भारती इंटर कॉलेज को

उपाध्यक्ष, विजय कुमार दुबे को संयुक्त मंत्री, कृष्ण कुमार कनौजिया को संगठन मंत्री, ललित मोहन को मीडिया प्रभारी व कोषाध्यक्ष का दायित्व सौपा गया। बैठक में मुकुंद सिंह गौर, दिनेश कुमार, मुन्ना लाल जायसवाल, श्वेता द्विवेदी, अनुराग पांडे, सत्य प्रकाश सिंह, आशुतोष कुमार, अशोक कुमार, चंद्रकांत त्रिपाठी, रामानंद त्रिपाठी, अनेक बाबू साहू उपस्थित रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir