Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

मानदेय भुगतान को ग्राम रोजगार सेवकों ने पीएमओ से लगायी गुहार*जिलाध्यक्ष ने वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री को सौंपा पत्रक

*चिरईगांव/वाराणसी -*

जनपद में कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों के बकाया मानदेय का भुगतान नहीं होने से उनके समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।शनिवार को ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में ग्राम रोजगार सेवकों का प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय में जन सुनवाई कर रहे प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना से मिलकर विगत कई माह के बकाया मानदेय का भुगतान कराने की मांग की।ग्राम रोजगार सेवकों ने मंत्री जी को बताया की वाराणसी जनपद में कार्यरत 427 ग्राम रोजगार सेवकों सहित अन्य मनरेगा कार्मिकों( तकनीकी सहायक, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी,कम्प्यूटर आपरेटर) का कई माह का मानदेय भुगतान बकाया है जिसे शासन स्तर (आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग) से भुगतान कराने का अनुरोध किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह,काशीनाथ सिंह,राकेश वर्मा,राजकुमार,कमलेश आदि उपस्थित रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir