Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

मिर्जामुराद में डाक पार्सल मैजिक की ट्रक से टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल

मिर्जामुराद में डाक पार्सल मैजिक की ट्रक से टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल

 

वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के रखौना स्थित रिंग रोड पर सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डाक पार्सल मैजिक एक ट्रक से जा टकराई, जिससे मैजिक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में मैजिक चालक, बेनीपुर (मिर्जामुराद) निवासी जुगनू विश्वकर्मा (32) गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना मिलते ही मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को तत्काल एंबुलेंस से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजा, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, जुगनू विश्वकर्मा अपनी ड्यूटी पूरी कर साधुकुटिया स्थित डेल्ही वेरीकंपनी में मैजिक खड़ी करने जा रहे थे, तभी रखौना के पास यह दुर्घटना हुई।हादसे के कारण रिंग रोड पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सामान्य किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir