Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

मोहनसराय ट्रान्सपोर्ट नगर से प्रभावित किसानो ने रंग की होली का किया बहिष्कार,खेत की मिट्टी से खेली होली

मोहनसराय ट्रान्सपोर्ट नगर से प्रभावित किसानो ने रंग की होली का किया बहिष्कार,खेत की मिट्टी से खेली होली

 

अपने मातृभूमि की मिट्टी का माथे पर तिलक लगाकर जमीन रक्षा का लिया संकल्प,किसानो ने किया अनोखा विरोध

 

रोहनिया। ट्रान्सपोर्ट नगर योजना से प्रभावित किसानो ने मंगलवार को सुबह 11 बजे बैरवन मे अपने मातृभूमि की मिट्टी का तिलक लगाकर और शरीर मे मिट्टी पोतकर अपनी पुस्तैनी जमीन की रक्षा का किसान संघर्ष समिति के संरक्षक किसान नेता विनय शंकर राय “मुन्ना” की अध्यक्षता मे संकल्प लिये और रंग की होली का बहिष्कार कर अनोखा विरोध प्रदर्शन किये। किसानो ने कहा कि वाराणसी जिला प्रशासन के गैरकानूनी करतूत एवं तानाशाही रवैया से आजिज आकर होली त्यौहार का किसानो को बहिष्कार करना पडा है क्योकि प्रशासन के अवैधानिक कार्यो से किसानो के रंग मे भंग पड गया है । किसानो ने अपने खेतो मे खडा होकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किये। प्रशासन के लोग कानून का खुला उलंघन कर अन्नदाता की नीद हराम कर दिये है, प्रशासन खुलेआम अन्नदाता के हक अधिकार पर डाका डालने हेतु अमादा है जिसके दुखित होकर योजना से प्रभावित उक्त चारो गांव के किसानो के रंगो का त्यौहार होलो नही मना रहे है क्योकि किसान दुखित होकर टूट चुका है।किसानो का रंग में भंग प्रशासन ने डाला है। मुख्य रूप से मेवा पटेल, अमलेश पटेल , छेदी पटेल, मनोज पटेल, हृदय नारायण उपाध्याय, दिनेश तिवारी,प्रेम शाह,शिव यादव,लालमनी देवी,बिटना देवी,चमेली देवी,भगवती देवी,राजपति देवी,लक्ष्मीना,कलावती देवी, शीला देवी,बेईला, मनभावती,देवपत्ती, मुनरा देवी सहित इत्यादि किसान शामिल थे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir