Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

यशस्वी प्रधानमंत्री मा० श्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री के रूप में 4,399 दिनों तक निरंतर राष्ट्र की सेवा कर एक नया कीर्तिमान स्थापित करने के सुअवसर पर

यशस्वी प्रधानमंत्री मा० श्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री के रूप में 4,399 दिनों तक निरंतर राष्ट्र की सेवा कर एक नया कीर्तिमान स्थापित करने के सुअवसर पर

 

वाराणसी – वरिष्ठ नेता भाजपा उत्तर प्रदेश, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री महेश चन्द श्रीवास्तव जी ने

1- श्री काशी विश्वनाथ कुष्ठ आश्रम, संकट मोचन एवं

2- पूज्य भाई जी अन्नक्षेत्र

में भोजन वितरित कर सेवा की। उपस्थित क्षेत्रीय महामंत्री युवा मोर्चा श्री आशुतोष पॉल, महानगर महामंत्री युवा मोर्चा श्री अवनीश श्रीवास्तव, सम्मानित पदाधिकारीगण महानगर उपाध्यक्ष किसान मोर्चा श्री विश्वास जयसवाल, मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग शर्मा, क्षेत्रीय संयोजक श्री चंदन दास गुप्ता जी,श्री अंकुर श्रीवास्तव, श्री मनीष मिश्रा, श्री आदर्श अग्रहरि, श्री पीयूष भट्टाचार्य, श्री उत्कर्ष श्रीवास्तव, श्री उत्कर्ष शर्मा, श्री अतुल सिंह आदि।

भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का ऐतिहासिक गौरव मा० श्री नरेंद्र मोदी जी को प्राप्त हुआ यह सेवा-यात्रा 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास, समर्थन और आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। पिछले 4,399 दिनों की यह ऐतिहासिक यात्रा सेवा, सुशासन, संकल्प और समर्पण का अनुपम उदाहरण रही है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत ने विकास और विरासत, आधुनिकता और संस्कृति, आत्मनिर्भरता और वैश्विक नेतृत्व के बीच एक अद्भुत संतुलन स्थापित किया है। आज भारत विश्व मंच पर पहले से अधिक आत्मविश्वास, सामर्थ्य और सम्मान के साथ खड़ा है।

इन वर्षों में देश ने गरीब कल्याण की अनेक ऐतिहासिक योजनाओं को धरातल पर उतरते देखा। करोड़ों परिवारों को आवास, शौचालय, बिजली, गैस, स्वास्थ्य सुरक्षा और निःशुल्क राशन जैसी मूलभूत सुविधाएँ प्राप्त हुईं। महिलाओं को सशक्त बनाने, युवाओं को अवसर प्रदान करने, किसानों की आय बढ़ाने तथा वंचित वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत ने डिजिटल क्रांति, बुनियादी ढाँचे के तीव्र विकास, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, अंतरिक्ष विज्ञान की नई उपलब्धियों और वैश्विक कूटनीति में नई ऊँचाइयों को प्राप्त किया है। आज का भारत केवल अपने भविष्य के सपने नहीं देखता, बल्कि उन्हें साकार करने का सामर्थ्य भी रखता है। यह कालखंड ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना को चरितार्थ करने वाला युग रहा है। विकसित भारत-2047 के संकल्प के साथ आगे बढ़ता राष्ट्र, प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वालीकार्यशैली का सजीव प्रमाण है।भारत को नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान देने वाले आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपके नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति, समृद्धि और गौरव के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir