Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

राजातालाब तहसील के समीप हाईवे के सर्विस रोड पर गुरुवार को लगभग 1:30 बजे ट्रैक्टर के चपेट में आने से बाइक सवार 28 वर्षीय राजू पाण्डेय नामक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी

ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत,महिला बाल बाल बची

रोहनिया- राजातालाब तहसील के समीप हाईवे के सर्विस रोड पर गुरुवार को लगभग 1:30 बजे ट्रैक्टर के चपेट में आने से बाइक सवार 28 वर्षीय राजू पाण्डेय नामक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी और बाइक पर पीछे बैठी संगीता नामक महिला बाल-बाल बच गयी। घटना के बाद ट्रैक्टर समेत ड्राइवर फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रयागराज जिले के पनासा गांव निवासी राजू पांडेय विगत दो दिन पहले राजातालाब थाना क्षेत्र के जख्खिनी पुलिस चौकी अंतर्गत मरूई गांव में प्रमोद सिंह के घर अपने ससुराल आए थे। जिसके दौरान गुरुवार को अपने साली को बाइक पर बैठाकर दवा दिलाने के लिए राजातालाब स्थित तहसील मोड़ के पास जा रहे थे उसी दौरान राजा तालाब की तरफ से पीछे से आ रही ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार राजू पांडेय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तथा पीछे बैठी साली संगीता नामक महिला बाइक से छिटक कर कुछ दूरी पर जा गिरी और बाल-बाल बच गयी। मृतक लखनऊ में वायरिंग का काम करता था और मृतक को 7 वर्ष का कविश नामक एक पुत्र है। घटना की सूचना पाकर मृतक की पत्नी प्रिया तथा परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे राजातालाब थाना प्रभारी रामाशीष राम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।

संवाददाता आशीष मोदनवाल

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir