Friday, August 21, 2026

राजातालाब भैरवतालाब की ऐतिहासिक भगवान जगन्नाथ रथयात्रा में उमड़ा भारी जन सैलाब, काशी नरेश ने रथ खींचकर किया शुभारंभ

आशीष मोदनवाल पत्रकार

Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072

राजातालाब की ऐतिहासिक भगवान जगन्नाथ रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, काशी नरेश ने रथ खींचकर किया शुभारंभ

वाराणसी। राजातालाब की ऐतिहासिक भगवान जगन्नाथ रथयात्रा परंपरागत श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। रानी बाजार स्थित महाराजा बलवंत सिंह विधि महाविद्यालय परिसर से निकली इस भव्य रथयात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वाराणसी सहित चंदौली, भदोही, मिर्जापुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के दर्शन और रथयात्रा में शामिल होने पहुंचे। पूरे परिसर में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।
शाम लगभग 4 बजे काशी नरेश अनंत नारायण सिंह महाविद्यालय परिसर पहुंचे, जहां रथयात्रा समिति एवं स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। पूजा-अर्चना के उपरांत परंपरा के अनुसार काशी नरेश ने भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचकर रथयात्रा का शुभारंभ किया। इसके बाद श्रद्धालुओं में भी रथ खींचने की होड़ लग गई और जय जगन्नाथ के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
रथयात्रा शुरू होने के बाद काशी नरेश हाथी पर सवार होकर भगवान जगन्नाथ के रथ के पीछे-पीछे पूरे मार्ग में चलते रहे। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया और इस ऐतिहासिक दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। काशी नरेश का पारंपरिक स्वरूप लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।
रथयात्रा भैरवतालाब स्थित मां लक्ष्मी नारायण भैरवनाथ मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। सुरक्षा व्यवस्था एवं आयोजन की व्यवस्थाएं भी संतोषजनक रहीं, जिससे यह ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir